Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 11 Question Answer Savaiye

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 11 सवैये

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 11 Question Answer Savaiye is a part of NCERT Solution Class 9 Hindi.

Here you are going to get NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 11 question answer Sawaiye. Please read all the answers and note down them in your notebook.

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1 – ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है?

उत्तर – ब्रजभूमि के प्रति कवि ने कई प्रकार से गहरा प्रेम अभिव्यक्त किया है। कभी चाहते हैं कि वह इस जन्म में ही नहीं बल्कि आने वाले जन्मों में भी व्रज भूमि के ही वासी रहे और यही पर वास करें। भगवान कवि को अगले जन्म में गाय बना दें, पक्षी बना दें, ग्वाला बनाएं, या फिर पत्थर बनाएं। परंतु कवि हर हाल में ब्रजभूमि में ही रहना चाहते हैं। कवि ब्रजभूमि के वन में, सरोवर में और करील-कुंजो में अपना सर्वस्व न्योछावर करने को भी तैयार हैं।

प्रश्न 2 – कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण हैं?

उत्तर – कवि का ब्रज के वन-बाग और तालाब को निहारने का सबसे बड़ा कारण यह था कि – कवि इन सब से भगवान श्री कृष्ण के जुड़ाव को महसूस करते हैं। कवि भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्तों में से एक हैं, वह अपने आराध्य को सबसे अधिक मानते हैं एवं उनसे जुड़ी वस्तुएं कवि को शांति और आनंद की अनुभूति प्रदान कराती हैं।

प्रश्न 3 – एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार है?

उत्तर – एक लकड़ी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को इसलिए तैयार है क्योंकि कवि के लिए सबसे महत्वपूर्ण श्री कृष्ण जी हैं। इसीलिए श्री कृष्ण जी की एक एक चीज जो भी उनसे जुड़ी हुई है वह कवि के लिए भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि कवि भगवान श्री कृष्ण की लकुटी और कामरिया के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए भी तैयार है।

प्रश्न 4 – सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया था? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर – सखी ने गोपी से भगवान श्री कृष्ण का ठीक वैसा ही रूप धारण करने का आग्रह किया है जैसा भगवान श्रीकृष्ण दिखाई देते थे। भगवान श्री कृष्ण जैसे दिखाई देने के लिए उसने सिर पर मोर पंख से बना हुआ मुकुट पहना, गले में गूंज की माला पहनी, शरीर पर पीला वस्त्र पहना, और भगवान श्री कृष्ण की ही तरह हाथ में लाठी लेने का भी आग्रह किया था।

प्रश्न 5 – आपके विचार से कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है?

उत्तर – हमारे विचार में कवि पशु पक्षी और पहाड़ के रूप में भी भगवान श्री कृष्ण जी का सानिध्य इसीलिए प्राप्त करना चाहता है क्योंकि इन सबके साथ भगवान श्री कृष्ण जी का जुड़ाव था भगवान श्री कृष्णा किसी न किसी रूप में पहाड़ों और पशु पक्षियों से जुड़े रहते थे।

प्रश्न 6 – चौथे सवैये के अनुसार गोपियाँ अपने आप को क्यों विवश पाती हैं?

उत्तर – चौथे सवैये के अनुसार गोपियां स्वयं को इसलिए विवश पाती हैं क्योंकि भगवान श्री कृष्ण जी की मुस्कान सबसे अधिक आकर्षक है। भगवान श्री कृष्ण की इसी मुस्कान के आकर्षण से बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण के एक मुस्कान के कारण ही गोपियां अपने तन मन पर नियंत्रण नहीं रख पाती हैं और वह अपने आप को विवश पाती हैं।

प्रश्न 7 – भाव स्पष्ट कीजिए-

(क) कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।

उत्तर – (क) रसखान जी ब्रजभूमि से इतना अधिक प्यार करते हैं जिससे कि वह वहाँ पर स्थित काँटेदार करील के कुंजों के लिए करोड़ों महल के सुख को त्याग करने के लिए भी तैयार हैं। इन पंक्तियों से आशय यह है कि रसखान जी महलों में मिलने वाली सुख-सुविधाओं को त्यागकर उस ब्रजभूमि पर ही रहना पसंद करते हैं।

(ख) माइ री वा मुख की मुसकानि सम्हारी न जैहै, न जैहै, न जैहै।

उत्तर – (ख) एक गोपी भगवान् श्री कृष्णजी की मन को मोह लेने वाली मुसकान पर इतनी अधिक मुग्ध हो गयी कि उससे भगवान् श्री कृष्णाजी की मोहकता झेली भी नहीं जाती है। वह पूर्ण तरह से कृष्णजी पर समर्पित हो चुकी है।

प्रश्न 8 – ‘कालिंदी कुल कदंब की डारन’ में कौन-सा अलंकार है?

उत्तर – ‘कालिंदी कूल कदंब की डारन’ में ‘क’ वर्ण की आवृत्ति कई बार देखने को मिली है जिसके कारण से इसमें हमें अनुप्रास अलंकार देखने को मिलता है।

प्रश्न 9 – काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए

या मुरली मुरलीधर की अधरा न धरी अधरा न धरौंगी।।

उत्तर – इस पंक्ति में यमक अलंकार का सौंदर्य मौजूद है। ‘मुरली मुरलीधर’ में सभंग यमक अलंकार स्थित है। ‘अधरान’ धरी ‘अधरा न’ में भी सभंग यमक अलंकार स्थित है।

अधरान – अधरों पर

अधरा न – होठों पर नहीं।

इन पंक्तियों में अनुप्रास अलंकार का सौंदर्य भी देखने को मिलता है।

NOTE* – प्रश्न 10,11 और 12परीक्षाओं में नहीं पूछे जाते हैं, इसीलिए नहीं लिया गया है। 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 11 Sawaiye

Thanks to visit on Digi Different you can also visit my YouTube channel Digi Different for tech and digital marketing related to videos.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *