Class 9 Hindi Kishitiz Chapter 8 Question Answer Ek kutta aur ek maina

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitiz Chapter 8

NCERT Solutions For Class 9 Hindi Kishitiz Chapter 8 Question Answer Ek kutta aur ek maina is a part of NCERT Solution Class 9 HindiClass 9 Hindi Kshitiz Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना.

Here you are going to get NCERT Solutions For Class 9 Hindi Kishitiz Chapter 8 Question Answer एक कुत्ता और एक मैना. Please read all the answers and note down them in your notebook.

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1 – गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

उत्तर – गुरुदेव जी बहुत ही ज्यादा अस्वस्थ थे। उनको अब एकांत और विश्राम की जरूरत थी। शांतिनिकेतन में लोग दिन भर आते जाते रहते थे और वहां पर भीड़ लगी रहती थी। इसीलिए गुरुदेव जी ने फैसला किया कि वह श्रीनिकेतन के अपने पुराने तिमंजले मकान में निवास करेंगे।

प्रश्न 2 – मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – ‘एक कुत्ता और एक मैना’ इस पाठ में कुत्ते के संस्मरण को पढ़ने से हमें यह पता चलता है कि मूक प्राणी भी बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। वह अपने स्वामी के लिए बहुत ही ज्यादा वफादार होते हैं। कुत्ता गुरुदेव जी का सानिध्य पाने के लिए करीब 2 मील से भी अधिक अनजान रास्ता तय करने के बाद गुरुदेव जी के पास श्रीनिकेतन में आ गया और गुरुदेव जी के प्यार भरे स्पर्श वह खुशी से आनंदित हो गया। इसी तरह से गुरुदेव जी की जब मृत्यु हुई तब वह चिताभस्म लाने वाले के साथ ही साथ में चलते हुए उत्तरायण तक आ गया और चिताभस्म के करीब बड़ी देर तक शांत भाव से वहां बैठा रहा।

प्रश्न 3 –  गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया?

उत्तर – गुरुदेव जी के द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी हुई कविता के अर्थ को लेखक तब समझ पाया जब उसने मैना चेहरे पर की भाव पर ध्यान केंद्रित किया। लेखक के अंदर मैना की संपूर्ण करुणा भरी छवि साकार हो उठी थी। पहले लेखक ने मैना के करुण भाव पर ध्यान नहीं दिया था। लेकिन जब उसने मैना के मुख के भावों को देखा और कविता को ध्यान दिया तो उसे कविता का अर्थ समझ में आ गया।

प्रश्न 4 – प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।

उत्तर – एक कुत्ता और एक मैना निबंध में खुद के भाव और विचार को कलात्मक एवं लालित्यपूर्ण शैली में जिन स्थानों पर अभिव्यक्त किया है वह स्थान निम्न हैं

1. अपने मकान में मैना दंपति के क्रियाओं में, जैसे-एक मैना दंपत्ति नियमित भाव से हर वर्ष यहां पर गृहस्थी को जमाया करते हैं, तिनके  एवं चीथड़ का अंबार लगा देते हैं।
2. पत्नी – यह लोग कहां से आ गए जी?

पति – बेचारे आ गए हैं तो रह जाने दो क्या कर लेंगे !

पत्नी – लेकिन फिर भी इनको इतना तो ख्याल होना चाहिए कि हमारा प्राइवेट घर है।

3. एक लंगड़ी मैना को फुदकते देखकर – ‘देखते हो,  यह यूथभ्रष्ट है रोज़फुदकती है। वह भी ठीक यहीं आकर।’

4. शायद यह विधुर पति था कोई जो पिछली स्वयंबर के सभा के युद्ध में आहत और हार गया होगा या विधवा पत्नी है जो पिछले विराल के आक्रमण के समय पर पति को खोकर युद्ध में ईषत् चोट खाकर एकांत विहार कर रही है।

प्रश्न 5 – आशय स्पष्ट कीजिए-

इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।

उत्तर – रविंद्र नाथ जी एक ठाकुर कवि थे। उन्होंने अपनी साधना के द्वारा एक प्रकार से मर्म बेदी दृष्टि प्राप्त की थी। इसी के द्वारा वह कुत्ते जैसे मूक प्राणी के भीतर छिपे हुए पूर्ण समर्पण को देख पाते थे। उन्होंने देखा कि कुत्ता उन पर बहुत इतना अधिक विश्वास रखता है। उन्हें अपनी चेतना एवं शक्ति मान कर वह कुत्ता उन पर अपने प्राण भी न्योछावर कर सकता है। इस प्रकार रविंद्र नाथ जी ने उस कुत्ते के अंदर स्थित उस मानवीय अनुभूति को देख लिया था जोकि साधारण मनुष्य किसी दूसरे मनुष्य के भीतर नहीं देख पाता है।

NOTE – प्रश्न 6,7,8 और 9 अधिकतर परीक्षाओं में नहीं पूछे जाते हैं। अथवा – छात्र स्वयं लिखें।

NCERT Solutions For Class 9 Hindi Kishitiz Chapter 8 question answer Ek kutta aur ek maina is a part of NCERT Solution Class 9 Hindi. NCERT Solutions For Class 9 Hindi Kishitiz Chapter 8

Thanks to Digi Different you can also visit my YouTube channel Digi Different for tech and digital marketing related to videos.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *